इतिहास के सबसे बड़े लॉकडाउन के बाद आज से खुल गया चीन का वुहान शहर , लेकिन विदेशियों की आवाजाही पर रोक , लोगों को नए संक्रमण का भी अंदेशा , सोशल डिस्टेंसिंग के जरिये रोजमर्रा के कार्यों के लिए एक दूसरे के संपर्क में आ रहे है लोग

0
7

दिल्ली वेब डेस्क / चीन का वुहान शहर बुधवार की सुबह से लॉकडाउन से मुक्त हो गया है | हालांकि यहां पहले जैसी रौनक नहीं है | लोगों ने लॉक डाउन खुलने के पहले दिन कोरोना से जान गवाने वाले अपने साथियों के सम्मान में मौन रखा | उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की | वुहान में उद्योग धंधे शुरू होने में अभी काफी वक्त लगेगा | लेकिन आम बाजार और दुकाने पहले की तरह खुलने लगी है | ये और बात है कि गिने चुने लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे है |

सांकेतिक तस्वीर 

पिछले साल दिसंबर से कोरोना वायरस की महामारी इस शहर से फैलनी शुरू हुई थी | यह शहर पिछले 76 दिनों से बंद था | 23 जनवरी के बाद पहली बार लोगो ने सड़कों पर कदम रखा | सुबह होते ही ये लोग अपने घरों से बाहर निकले | वुहान में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं | पिछले ढाई महीने से लॉकडाउन में रहा यह शहर फिर से पहले की तरह दौड़ पाएगा | अभी यह कहना मुश्किल है | यहां यातायात की सभी सुविधाएं शुरू हो गई है | रेलवे स्टेशनों से ट्रेनो में बहुत कम लोग सवार हुए | यही हाल एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया | गिने चुने यात्रियों को लेकर विमानो ने उड़ान भरी | कई लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर शहर के बाहर जाते हुए भी दिखाई दिए |

सांकेतिक तस्वीर 

वुहान शहर जरूर खुल गया है लेकिन किसी नए संक्रमण की आहट से स्थानीय लोग डरे हुए है | चीन में इन दिनों कोरोना वायरस के बाद हंता वायरस का भी खतरा मंडरा रहा है | यह भी बताया जा रहा है कि वुहान में विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर रोक है |

सांकेतिक तस्वीर 

चीन सरकार ने यहां लॉक डाउन खोलने का फैसला मंगलवार को एक भी मौत का मामला सामने नहीं आने के बाद लिया था | 1.1 करोड़ आबादी वाला यह वुहान शहर कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित था | चीन के कुल 82 हजार कोरोना संक्रमितों में से 50 हजार इसी शहर में थे, कुल 3331 मृतकों में से 2500 वुहान में ही मरे | चीन के शहर वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था | यहां के सीफूड और मीट मार्केट में यह वायरस जानवर से इंसान तक पहुंचा और फिर यह महामारी में बदल गया |

सांकेतिक तस्वीर 

दुनियाभर में 13 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 70 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है | कोरोना संक्रमण मामलों में तेजी के बाद सरकार ने वुहान में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी | वुहान शहर को खोलने के बावजूद यहां नियंत्रणकारी उपायों को जारी रखा जाएगा | इस शहर ने इतिहास का सबसे बड़ा लॉकडाउन देखा है | 23 जनवरी के बाद यह सख्त होता चला गया | वायरस के फैलाव के साथ लॉकडाउन भी पूरे हुबेई प्रांत में लागू कर दिया गया | 6 करोड़ लोग घरों में कैद हो गए थे |