Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन तोड़ने वालों से पशोपेश में पुलिस ,नियम तोड़ने वालो ने बढ़ाया सिरदर्द , संजीदगी से पेश आने की हिदायत पड़ी भारी , नियम तोडू लोगों के ज्ञान देने से अब अपना माथा पीट रहे है पुलिसकर्मी , देखे वीडियों
दुर्ग / छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के नियम तोड़ने वालों पर डंडा बरसाने के बजाये संजीदगी से पेश आने के पुलिस मुख्यालय के फरमान का सड़कों पर व्यापक असर देखा जा रहा है | नागरिकों से ठीक ढंग से पेश आने , उन पर डंडा नहीं बरसाने के फरमान के बाद पुलिस कर्मी नियम तोड़ने वालों के समक्ष साष्टांग दंडवत हो गए है | अब उन्हें नियम तोडू सत्संग ज्ञान देने लगे है | ऐसा ही नजारा दुर्ग में दिखाई दिया | स्कूटी सवार एक नौजवान लड़का मंदिर जाने के लिए निकल पड़ा | लॉक डाउन से इस युवक का दूर दूर तक कोई लेना-देना नहीं था | पुलिस कर्मियों ने उसे जब घर जाने के लिए कहा तो यह युवक उन्हें भगवान की महिमा समझाने लगा |
काफी देर तक पुलिसकर्मी भी उसे लॉक डाउन का महत्व भी बताते रहे | बड़ी मुश्किल से युवक वापिस अपने घर लौटने को तैयार हुआ | सरेराह इस युवक का सत्संग सुनकर बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों ने भी अपने डंडे को समझाया | आमतौर पर डंडे के हस्ताक्षेप से नियम तोडू को उनकी गलती का एहसास हो रहा था | लेकिन उनके साथ बरती जा रही सहानुभूति पुलिस पर भारी पड़ रही है | ऐसा नजारा सिर्फ दुर्ग ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई इलाकों से सामने आ रहा है | नियम तोड़ने वालों को समझाने में पुलिस कर्मियों का दम निकल रहा है |