दिल्ली हिंसा और साम्प्रदायिक दंगो के लिए उमा भारती ने कांग्रेस को जिम्मेदार बताया , बोलीं उमा भारती – कांग्रेस ने ही मुस्लिम-हिन्दू के बीच पैदा की दरार, अब विद्रोह पर उतारू

0
4

चित्रकूट वेब डेस्क / सीएए को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और बवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश साध्वी उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में जब तक वोट बैंक की राजनीति खत्म नहीं होगी तब तक यह समस्या बनी रहेगी। साध्वी उमा भारती चित्रकूट जिले में दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में चल रही राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंची। उन्होंने कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया था।

भारत मे बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम तबका रहा है। इस पूरे तबके को खुश करने के लिए राजनीति हुई है। कांग्रेस ने ही मुस्लिम-हिन्दू के बीच दरार पैदा की है। कांग्रेस भारत के अंदर अलग-अलग राज्य में हिन्दू और मुस्लिम के बीच विद्रोह करा रही है। कांग्रेस ने ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा कराया था और कांग्रेस ही विद्रोह प्रदर्शन करा रही है। इसलिए भारत को कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त होना होगा।

मुस्लिमों की गरीबी और बेरोजगारी समस्या को पीएम मोदी और सीएम योगी दूर कर रहे हैं। इस बात का मुस्लिमों को ध्यान देना होगा। कई बातों का कांग्रेसियों को जवाब देना होगा।