BREAKING : रायपुर गणेश विसर्जन झांकी को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन निकलेगी

रायपुर। RAIPUR BREAKING : चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते छत्तीसगढ़ में बारिश के कहर देखने को मिल रहा है, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं राजधानी रायपुर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन झांकी भी प्रभावित हुई है। बारिश का प्रकोप देखते हुए गणेश विसर्जन झांकी 27 सितम्बर को स्थगित कर दी गई है, यह झांकी अब 28 सितम्बर को निकाली जाएगी। कई समितियों की मांग पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसकी पुष्टि रायपुर मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल ने की है।

बता दें कि राजनांदगाव में भी आज 25 सितम्बर को निकलने वाली झांकी भी स्थगित करते हुए 26 सितम्बर कर दी गई है। गुरुवार देर रात से जारी बारिश की वजह से शुक्रवार रात निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियां विभिन्न गणेश समितियां की सामूहिक बैठक में हुए निर्णय के बाद स्थगित कर दी गई है। मौसम साफ रहा तो अब 26 सितंबर की रात शहर में गणेश विसर्जन झांकियां निकाली जाएगी। शहर के शीतला मंदिर प्रांगण में गणेश समितिपों द्वारा आयोजित बैठक के दौरान सभी समितियां ने बारिश की वजह से विसर्जन झांकी आज रात नहीं निकलने का फैसला लिया है । पुलिस प्रशासन के द्वारा विसर्जन झांकी को लेकर अपनी व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई थी। वहीं गणेश समितियां के निर्णय के बाद अब पुलिस विभाग ने भी अपनी सहमति जताई है और सारे इंतजाम एक दिन बाद यानी 26 सितंबर को करने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि यहां 35 झांकियां निकलने वाली थी, सभी की सहमति से मौसम को देखते हुए इसे आज के लिए स्थगित कर दिया जाए। विसर्जन झांकियां 26 सितंबर की रात निकल जाएगी।

About The Author