इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी से सियासी विवाद, महिला पार्षद पर कथित बॉडी शेमिंग को लेकर कांग्रेस का हमला …

इंदौर: मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो में विजयवर्गीय बीजेपी की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर मंच से ऐसी टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं, जिसे कांग्रेस ने बॉडी शेमिंग से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय मंच से संबोधन के दौरान महिला पार्षद संध्या यादव का जिक्र करते हुए कहते हैं- “संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी।” इसके बाद वे महिलाओं की जिम्मेदारियों और घर-बाहर की भूमिका को लेकर अपनी बात रखते नजर आते हैं। हालांकि, उनकी शुरुआती टिप्पणी ही अब चर्चा के केंद्र में है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने विजयवर्गीय की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं के बयानों को लेकर महिला सम्मान और मर्यादा की बात करती रही है, ऐसे में पार्टी को अपने ही वरिष्ठ नेता के बयान पर भी स्पष्ट रुख रखना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिला के शरीर को लेकर सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी उचित नहीं है और बीजेपी से इस मामले में जवाब मांगा है। इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पहले से ही बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इसी बीच कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो सामने आने से विवाद को नया राजनीतिक मुद्दा मिल गया है। अब देखना होगा कि इस टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और क्या यह मामला आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की सियासत में और तूल पकड़ता ह

About The Author