Friday, September 20, 2024
HomeCrimeनिर्भया के चारों गुनहगारों को चार दिन बाद फांसी , उल्टी गिनती शुरू ,...

निर्भया के चारों गुनहगारों को चार दिन बाद फांसी , उल्टी गिनती शुरू , शनिवार को फांसी के बाद  AIIMS में होगा पोस्टमार्टम, टीम गठित , जेल में भी तैयारी पूरी 

दिल्ली वेब डेस्क / निर्भया के चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाने कीउल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब उनकी जिंदगी के सिर्फ चार दिन शेष बचे है | चार दिन की जिंदगानी या कहे जीने के चार दिन के लिए जेल प्रशासन ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने की कवायत शुरू कर दी है | हालांकि जेल प्रशासन ने दोषियों की अंतिम इच्छा को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है | नियमानुसार डेथ वारंट जारी होने के बाद सभी चारों दोषियों से उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई है | 1 फरवरी दिन शनिवार को चारों दोषी मुकेश ठाकुर, अक्षयसिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा को फांसी दी जाएगी। इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी  तैयारी पूरी कर ली है | 


फांसी के बाद चारों दोषियों के शव का पोस्टमार्टम भी कियाजाएगा। दोषियों का पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स अस्पताल में होगा। ऐसा पहली बार होगा जब फांसीके बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे पहले भारत में कभी भी फांसी देने केबाद दोषियों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक निर्भया केदरिंदों को फांसी देने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पोस्टमार्टस किया जाएगा। इसके लिए यहां टीम के गठित होने की खबर है |


 तिहाड़ जेल में आखिरी बार फांसी अफजल गुरु को दी गईथी। यही नहीं अफजल और कसाब का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। दोनों के शव को जेल में ही दफनाया गया था। एक जानकारी के मुताबिक भारत में इससे पहले जितने भी दोषियों को फांसी दी गई है, उन सभीके पोस्टमार्टम नहीं किए गए थे। हालांकि 2014 में बने नए जेल नियम केमुताबिक अब दोषियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एक साथ चार लोगों को देश में पहली बार फांसी दी जानी है | यह भी रिकार्ड होगा , क्योकि इससे पहले भारत में चार लोगों को एक साथ फांसी नहीं दी गई है।


 निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को हुई दरिंदगी के बाद देश में बलात्कारियों को फांसी की सजा दिए जाने को लेकर जोरदार मांग छिड़ी है | इस तिथि को  23 वर्षीय निर्भया का छहलोगों ने मिलकर चलती बस में का गैंगरेप किया था। बाद में उसे बस से बाहर सड़क केकिनारे फेंक दिया था। इलाज के लिए भारत से विदेश भेजी गई निर्भया की मौत सिंगापुर में हुई थी। इसघटना को लेकर राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बलात्कारियों के खिलाफ कड़े कानून और सजा की मांग को लेकर लोगों में गुस्सा है ।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img