रायपुर। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। 2 सितंबर को दोनों की कीमतों में फिर गिरावट आई है। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,855 गिरकर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया।
चांदी भी ₹2,059 सस्ती होकर करीब ₹2.28 लाख प्रति किलो पहुंच गई। यानी सिर्फ 2 दिन में चांदी करीब ₹9,000 और सोना ₹4,500 तक सस्ता हो चुका है।
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक सोने पर दबाव की एक वजह PM मोदी की गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील भी बताई जा रही है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान तनाव भी बाजार को प्रभावित कर रहा है।
हालांकि, खरीदारी से पहले 24, 22 और 18 कैरेट के रेट के साथ मेकिंग चार्ज जरूर चेक करें और BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।





