Friday, September 20, 2024
HomeNationalआखिरकर टुकड़े टुकड़े गैंग के तीस मार खां शरजिल इमाम के खिलाफ FIR...

आखिरकर टुकड़े टुकड़े गैंग के तीस मार खां शरजिल इमाम के खिलाफ FIR दर्ज , देशद्रोह का आरोप , असम को भारत से अलगकर देंगे के मंसूबे से हैरत में देश  

गुवाहाटी वेब डेस्क / टुकड़े टुकड़े गैंग के चर्चित भाषणवीर शरजिल इमाम अब अपने भाषण को लेकर घिरते जा रहे है | जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के भी आसार है | उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है |  असम पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीपी सिंह ने बताया कि शरजिल इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शरजिल द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण और अपत्तिजनक बयान के खिलाफ गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन में धारा 153 ए,153 बी और 124 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया मे वायरल वीडियों की इबारत कुछ इस प्रकार है | जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है, ‘हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।’ भड़काऊ वीडियो में शरजिल कहता है, ‘भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।

‘ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में कई जगहों पर भड़काऊ नारेबाजी और हिंसक विरोध प्रदर्शनों देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा हमारे संघीय ढांचे पर प्रहार की तरह है। यह वीडियो अलगाववादी और देश को विभाजित करने के एजेंडे को दिखाती है। बताया जाता है कि दिल्ली के शाइन बाग़ में आयोजित CAA के विरोध प्रदर्शन में जारी धरने में मंच से भारत को विभाजित करने का ऐलान चर्चा का विषय बन गया है | इसकी व्यापक प्रतिक्रिया देश में हुई है | खासकर पढ़ा लिखा बड़ा तबका ऐसे बयानों से बुरी तरह से आहत हुआ है |  

टुकड़े-टुकड़े गैंग पर मचे घमासान के बीच जेएनयू छात्र शरजिल इमाम के इस वीडियो ने पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने के घृणित मंसूबे को बेनकाब कर दिया है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। असम सरकार ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए शरजिल पर मामला दर्ज करने का फैसला लिया।इसके अलावा शरजिल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी अलीगढ़ ने बताया कि उसने 16 जनवरी को भी एएमयू में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र विरोधी बयान दिए थे। उसके भाषण के वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम दिल्ली रवाना की गई है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img