Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

बीजिंग वेब डेस्क / क्या खेती किसानी से चौबीसों घंटे हेलीकाप्टर से घूमा-फिरा जा सकता है | इस सवाल का जवाब आप ना में देंगे | दरअसल हमारे देश में आज भी कृषि लाभदायक धंधा नहीं है | बल्कि जीविका उपार्जन का एक साधन मात्र है | लेकिन चीन ने इस तथ्य को झुठला दिया है | यहां एक ऐसा गांव है जिसने कृषि को लाभदायक उद्योग धंधे के रूप में दिशा दी है | हर माह इस गांव के बाशिंदे लाखों रूपये कमाते है | हर एक किसान ने अपने घरों में हैलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध कराई है | चीन की सरकार इस गांव को और विकसित करने में जुटी है | यही नहीं कृषि की तकनीक का विस्तार कर अन्य गांव को भी इसी तर्ज पर ढाला जा रहा है |
भारत में आज भी गांव का नाम सुनते ही कच्ची सड़के ,कच्चे -पक्के मकान बिजली की समस्या जैसी बातें दिमाग में कौंधती है | ज्यादातर गांवो में आज भी इस तरह की तमाम समस्याएं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी गांव है ,जहां के लोग इतने रईस हैं कि कही भी आने -जाने के लिए हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते है | ये जानकर आपको भले ही अटपटा लग रहा हो लेकिन यह सत्य है | यहां के लोग न केवल आलीशान घरों में रहते है | बल्कि कहीं भी आने जाने के लिए अक्सर हेलीकॉप्टर का उपयोग करते है | इनके खेत खलियानों में खुद का हैलीपेड है | कई लोगों ने खुद हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख लिया है , तो कई किसानों पायलट को नौकरी पर रखा है |
दुनिया के सबसे अमीर गांव का दर्जा प्राप्त इस गांव का नाम वक्शी है | ये गांव चीन के जियांगसु प्रांत में स्थित है | दुनिया भर में इस गांव को सुपर विलेज के नाम से जाना जाता है | गांव की आबादी लगभग 2000 है | इनकी कमाई का जरिया सिर्फ खेती किसानी है| ये किसान खेती से साल भर में लगभग एक लाख यूरो यानी कि 80 लाख से ज्यादा कमाते है | जबरदस्त कमाई के चलते यहां के लोगों के पास आलिशान घर और चमचमाती गाड़ियां है | इतना ही नहीं ,यहां के लोग कहीं आने -जाने के लिए हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते है | इस गांव में बसने वाले लोगों को चीन अथॉरिटी की तरफ से एक कार और विला भी दिया जाता है | बताया जाता है कि ये किसान औषधिय पेड़ पौधों की खेती करते है | कई दवा कंपनियां इनकी ग्राहक है | बेहतर फार्मिग के चलते पूरा परिवार चांदी की फसल काटता है |