राजधानी रायपुर के डूंडा इलाके में एक युवती के साथ दो बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की के मुताबिक नौकरी दिलाने के बहाने दोनों लड़कों ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर रेप किया | इस लड़की ने उनके चंगुल से छूटने की कोशिस की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई | सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती ब्युटीशियन का काम करती है |
बताया जाता है कि दोनों बदमाशों युवको ने पीड़ित को काम दिलाने का झांसा देकर स्वागत विहार इलाके के एक घर में ले गए | वहां इस युवती के साथ रेप किया गया | दोनों बदमाश आरोपियों का नाम ललित यादव और संजय साहू है। मुजगहन थाने में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।