मनोज सिंह चंदेल /
राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ सीमा से सटी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर सक्रिय 27 लाख की इनामी रकम वाले पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है | ये सभी नक्सली कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे है | इस आत्मसम्पर्ण से राजनादगांव , गडचिरोली और बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियों में कमी आने के आसार है |
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एसपी शैलेश बड़कवड़े के समक्ष सभी पांचों नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया | इसमें दो पुरुष एवम तीन महिलाएं शामिल है | आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में अजय सिहं , सुनील सिंग जुजान है | इन दोनों के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था | तीन महिला नक्सलियों राजो , सपना , गुणी उर्फ बसन्ती मानकर के ऊपर भी 15 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित था |
बताया जाता है कि इन तीनो राज्यों की सरहद पर 2019 में 1 करोड़ 80 लाख के कुल 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था | सरकार की आत्मसमर्पण योजना के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्य धारा में लाया गया है |
