
रायपुर / रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मंच पर उस समय माहौल खुशनुमा हो गया जब संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गले पर मांदर डाला | अमरजीत भगत की इस पहल से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बांछे खिल गई | देखते ही देखते राहुल गांधी झूम ऊठे | अपने नेता को थिरकता देख कई मंत्री भी कदमताल करते नजर आये | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नृतकों की हौसला अफजाई में जुटे रहे | राहुल गांधी को झूमते नाचते देख कलाकारों और दर्शकों ने खूब तालियां बजाई | देखे , वीडियों