भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रभारियों के नामों का किया ऐलान , कितना दमखम वक्त ही बताएगा

0
6

रायपुर / पहले विधान सभा और उसके बाद नगरीय निकाय चुनाव में पटखनी खाने के बाद  बीजेपी ने अब पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है | पार्टी ने अपने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है | इन्ही के निर्देशन पर पंचायत चुनाव को अमली जामा पहनाया जायेगा | हालांकि कांग्रेसी प्रभारियों के आगे बीजेपी के प्रभारी कितने कारगर साबित होंगे , यह तो वक्त ही बताएगा | 

जिला प्रभारियों के नाम इस प्रकार है : 

रायपुर ग्रामीण – प्रेमप्रकाश पाण्डेय

दुर्ग – अशोक बजाज

बेमेतरा – डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

बालोद – राजेश मूणत

राजनांदगांव – शिवरतन शर्मा

कवर्धा – किरण देव

कांकेर – लाभचंद बाफना

कोण्डागांव – दयालदास बघेल

नारायणपुर – सतीश लाटिया

बस्तर – बृजमोहन अग्रवाल

दंतेवाड़ा – केदार कश्यप

सुकमा – महेश गागड़ा

बीजापुर – लच्छुराम कश्यप

बिलासपुर – गौरीशंकर अग्रवाल

मुंगेली – दीपक पटेल

जांजगीर-चांपा – कृष्णकुमार राय

कोरबा- श्यामबिहारी जायसवाल

रायगढ़ – अनुराग सिंहदेव

जशपुर – नारायण चंदेल

सरगुजा – अमर अग्रवाल

सूरजपुर – लखन लाल साहू

बलरामपुर – रजनीश सिंह

कोरिया – भूपेन्द्र सवन्नी

बलौदाबाजार – अवधेश चंदेल

गरियाबंद – नीलू शर्मा

महासमुंद – श्रीनिवासराव मद्दी

धमतरी – भरत वर्मा