
रायपुर. महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शरद पवार गुट के सभी 8 लोकसभा सांसदों ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। सांसदों ने महाराष्ट्र से जुड़े कई अहम मुद्दे पीएम के सामने रखे।
सुप्रिया सुले के मुताबिक, बैठक में सूखा, सिंचाई, किसानों की आत्महत्या, शहरीकरण और MPLAD फंड से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। सांसदों ने महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, शाहीर अन्ना भाऊ साठे और तुकडोजी महाराज को भारत रत्न देने की मांग भी रखी। नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डी.वाई. पाटिल के नाम पर रखने की मांग भी की गई
बैठक को NCP-SP ने सकारात्मक बताया है। वहीं बीजेपी की ओर से भी मुलाकात का स्वागत किया गया। ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, हालांकि गठजोड़ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।




