
रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
रायपुर के अंबेडकर चौक में रविवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन को NSUI का भी समर्थन मिला। छात्रों ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक की घटनाओं से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने री-NEET से जुड़ी घटनाओं के बाद जान गंवाने वाली हरिका राव के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई। छात्रों ने साफ कहा कि पेपर लीक पर रोक और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक उनकी आवाज उठती रहेगी।





