मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीजेआई बोले- दोपहर तक समाधान नहीं हुआ तो करेंगे हस्तक्षेप

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। अदालत ने कहा कि यदि दोपहर तक स्थिति का समाधान नहीं हुआ, तो वह मामले में हस्तक्षेप करेगी।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सीजेपी के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की थी।

किन-किन स्टेशनों पर असर?

डीएमआरसी के अनुसार, निम्नलिखित मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 7:30 बजे से प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं:

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ (ITO)
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

About The Author