ब्यूटीशियन बबीता इंडियन ग्लोरी अवार्ड से हुई सम्मानित, अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य में बनाई पहचान  

0
20

उपेंद्र डनसेना 

रायगढ़ |  ब्यूटीशियन फिल्ड में छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र एवं ओडि़शा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रायगढ़ की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन बबीता शर्मा को पूरी में इंडियन ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पहला अवसर था जब किसी ब्यूटीशियन का अन्य प्रदेश में सम्मान किया गया। बबीता शर्मा छत्तीसगढ़ की नामचीन ब्यूटीशियन में एक हैं। जिन्होंने छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा ओडिशा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन प्रदेशों में उनके हुनर के जरिए ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करने वाली महिलाओं को एक साथ लाने का भी बड़ा प्रयास किया गया था।


ओडि़शा के पुरी में आयोजित इंडियन ग्लोरी अवार्ड में हिस्सा लेने भारत के 17 राज्यों से आए अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साल में एक बार होनें वाले इस अवार्ड समारोह में 17 राज्यों से एकमात्र बबीता शर्मा ब्यूटीशियन के क्षेत्र में उनका सम्मान किया गया। विदित रहे कि बबीता शर्मा रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य प्रांतों में युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कई बड़े आयोजन के जरिए प्रसिद्ध ब्यूटीशियन बबीता शर्मा ने सराहनीय कार्य किए। इसी सराहनीय कार्यो की वजह से उनका पूरी में सम्मानित किया गया।

इंडियन ग्लोरी अवार्ड मिलने से एआरबी ने किया सम्मान

पूरी में सम्मानित होनें के बाद एशोसिएशन की टीम ने शहर कमला नेहरू पार्क में एक मीटिंग आयोजित हुआ। जिसमें एआरबी एशोसिएशन की सभी मेंबर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आपस में चर्चा कर अपनी आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए बड़े पैमाने पर तैयारी पर भी चर्चा की। एआरबी बीते दो सालों से बबीता शर्मा के नेतृत्व में लगातार बुलंदियों पर पहुंच रही है चूंकि जिले की सभी ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को एक मंच पर लाकर उनके हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते आ रहा है और राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर आयोजनों के जरिए उनके जौहार को और निखारने के लिए प्रयास कर रहा है। बबीता शर्मा का कहना है कि उनके सभी सदस्यों के सहयोग से यह संस्था लगातार आगे बढ़ रही है। कल मीटिंग के अंत में एआरबी एशोसिएशन  के सभी सदस्यों ने कमला नेहरू पार्क में बबीता शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर ग्लोरी अवार्ड सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उनका सम्मान करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। इस दौरान अनिता कूपर, सुमीता पांडे, मोना, रोजी, गुडिया चौहान, ममता नायक, शांति, सीमा , नीता, अंकिता, सिल्की शर्मा, सावी जगवानी, बिंदिया यादव, रूबी, गीता मेहर, शांति, धरमजयगढ़ से साक्षी सहित एआरबी के सभी सदस्य उपस्थित थे।