दुनिया ‘फ़्री फ़्री फ़्री’ की इतनी दीवानी है कि बस मत ही पूछिए | एक बार बस किसी दुकानदार के कहने की देर है कि ‘फ़्री फ़्री फ़्री’ और ये पूरी दुनिया में एक जैसा ही है | हम तो चलो टूथपेस्ट के साथ फ़्री का तेल ही लेते हैं | विदेश में तो लोग फ़्री सामान लेने के लिए कोई भी हद पार करने को तैयार बैठे हैं | रूस में एक ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला | जब पेट्रोल पंप पर पुरुष टू पीस बिकिनी पहने दिखाई देने लगे | क्या माजरा जब तक लोग समझ पाते , तब तक बात बहुत दूर निकल चुकी थी | दरअसल रूस के एक लोकल पेट्रोल पंप ने बिकनी पहनकर आने वाले ग्राहकों को फ्री में पेट्रोल देने का ऑफर दिया था | पेट्रोल पंप के इस ऑफर के बाद जो नतीजा सामने आया वह खुद पेट्रोल पंप के मालिक ने भी नहीं सोचा होगा | रूस के समारा क्षेत्र के ओल्वी पेट्रोल पंप के मालिक ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बिकनी पहनकर आने पर फ्री पेट्रोल देने का ऑफर दिया | भले ही उनका यह ऑफर औरतों को ध्यान में रखकर दिया गया हो, लेकिन इसका फायदा उठाने में पुरुष भी पीछे नहीं रहे | पेट्रोल पंप के इस ऑफर के तुरंत बाद ही एक के बाद एक पुरुष बिकनी पहनकर पेट्रोल पंप पर आने लगे और फ्री में पेट्रोल भरने लगे |
लोग बिकिनी पहन कर आने लगे और ताबड़तोड़ फुल टैंक करने लगे | पेट्रोल पंप का मालिक कर भी क्या सकता था | उसकी शर्त तो पूरी हो ही रही थी. सामने वाला था तो बिकिनी में ही |
जरा सोचिए पेट्रोल पंप का मालिक किस सोच का शिकार है | पहला तो ये कि बिकिनी में लड़कियां देखने के चक्कर में तेल फ्री कर दिया | दूसरा ये कि बिकिनी सिर्फ लड़कियां ही पहन सकती हैं | ये वाकया हास्यास्पद जरूर है | मगर हमें सोचने पर भी मजबूर करता है कि लड़कियों, उनके शरीर और कपड़ों को लेकर हम आज भी किस टुच्चई के शिकार हैं |