US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि जरूरत पड़ी तो कार्रवाई और तेज की जाएगी।

दूसरी ओर ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा। हालांकि ड्रोन गिराए जाने समेत ईरान के कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है

ईरानी मीडिया ने होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकरों में विस्फोट, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले और देश के कई शहरों में धमाकों का भी दावा किया है। वहीं अमेरिकी पक्ष ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। बढ़ते तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर अब इस टकराव के अगले कदम पर टिकी है।

About The Author