लता मंगेशकर की अचानक तबियत बिगड़ी , ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती | 

0
18

सुरों की रानी लता मंगेशकर की अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लता मगेशकर को आज करीब 1 बजे अचानक सांस लेने में कठिनाई की शिकायत आने लगी जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया |  


लता मंगेशकर की भतीजी ने बताया हमने उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए भर्ती कराया था और अब वह पिछली रात की तुलना में ज्यादा सेहतमंद महसूस कर रही हैं | अगले 3-4 दिन में वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी | उनकी हालत अब स्थिर है और वह लगातार बेहतर हो रही हैं |
सूत्रों के मुताबिक, लता मंगेशकर का अस्पताल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।   


लता मंगेशकर को भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे तमाम पुरस्कार अब तक मिल चुके हैं | लता मंगेशकर का भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान रहा है | ऐसी सैकड़ों फिल्में हैं जिनमें लगा मंगेशकर ने गाने गाए हैं | वह एक म्यूजिकल फैमिली से हैं और उन्होंने कुछ फिल्मों में संगीत का कंपोजीशन भी किया है |