रायपुर | पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के भतीजे मनोज अग्रवाल पिछले 24 घंटे से लापता हैं | मनोज अग्रवाल चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पूरन लाल अग्रवाल के बेटे हैं | परिजनों ने आजाद चौक पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया है |
बताया जाता है कि कल की शाम मनोज की घर में मामूली विवाद हुआ था | जिसके बाद से मनोज अग्रवाल बिना कुछ बताये घर से कहीं चले गए | अंतिम बार उन्हें रायपुर रेलवे स्टेशन में देखा गया था |
