
बलरामपुर / छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है | यहां हॉस्टल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर पांच नकाबपोश युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है | छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है |
जानकारी के मुताबिक घटना बलरामपुर के करौंधा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता युवती अपनी सहेली के साथ हाॅस्टल से घर जा रही थी, उस दौरान पीछे से आये पांच युवक ने दोनों युवतियों का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद आरोपी दोनों युवती को हंसपुर के जंगल ले गये। यहां पर एक युवती जैसे तैसे अपने आप को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने में कामयब हो गयी और वहां से भाग निकली। जिसके बाद एक छात्रा को 5 नकाबपोश दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया | आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा को जंगल में छोड़कर फरार हो गए |
पीड़ित छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी | जिसके बाद परिजन बेटी को लेकर करौंधा थाना पहुंचे | उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों के पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है |