
गेंदलाल शुक्ला
कोरबा। अंचल के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश मित्तल नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में हिस्सा लेंगे। उन्होंने नगर निगम के वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस टिकट पर दावेदारी की है। छत्तीसगढ़ शासन ने निकट भविष्य में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने का संकेत दे दिया है।
इसके साथ ही स्थानीय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर टिकट की दावेदारी करने लगे हैं। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 11 से वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश मित्तल चुनाव लड़ना चाहते हैं। बीजेएमसी और एम काम एलएलबी उच्च शिक्षित श्री मित्तल स्वयं और उनका परिवार परंपरागत रूप से कांग्रेस समर्थक है। यही वजह है कि श्री मित्तल अपने गृह वार्ड से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं और उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर अपना दावा ठोंक दिया है।
मित्तल ने बताया कि वार्ड के अनेक लोगों ने उन्हें वार्ड नंबर 11 से निकाय चुनाव में भाग लेने का सुझाव दिया। उन्होंने अपने वार्ड के नागरिकों से प्रेरित होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। चूंकि वे परंपरागत रूप से कांग्रेस के समर्थक रहे हैं इसलिए उन्होंने कांग्रेस टिकट की दावेदारी की है।