अजीब बाहना : किस करते हुए जीभ फंस गई, कांट दी पत्नी की जीभ 

0
22

 गुजरात  के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शख्स ने किस  करते समय अपनी पत्नी की जीभ काट डाली  |  घटना के बाद आरोपी ने पुलिस  के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन इसके पीछे उसने अजीब तर्क दिया |  उसने पुलिस को बताया कि  किस करते समय बीवी और उसकी जीभ चिपक गई थी और इसकी वजह उसे मजबूरन जीभ काटनी पड़ी | 


दरअसल 9 अक्टूबर को एक आदमी ने अपनी बीवी की जीभ चाकू से काट दी | अयूब नाम का ये आदमी इत्र बेचा करता था | बीवी का नाम तसलीम, जो एक अस्पताल में काम करती थी | दोनों कमरे में सोए थे, अयूब ने रात में फ्रेंच किस की बात कही | बीवी ने जैसे ही जीभ बाहर निकाली | अयूब ने चाकू से जीभ का एक हिस्सा काट दिया | घर बंद किया भाग गया | बीवी ने अपनी बहन को कॉल किया, घटना बताई | मदद मांगी, हल्ला भी मचाया, जिससे आसपास वाले इकट्ठा हो गए | इसके बाद घायल महिला को सरदार वल्लभभाई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया | इधर पुलिस ने फरार आरोपी अयूब दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है |

जब अयूब से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किस करते हुए दोनों उत्तेजित हुए, उस दौरान पता लगा कि दोनों की जीभ आपस में फंस गई है | जीभ अलग करने की बहुत कोशिश की | इसी दौरान पत्नी की जीभ कट गई | बाकी भागने वाली बात पर ये बताया कि बहुत खून बह गया था, इसलिए घबराहट में वो मौके से भाग गया | लेकिन पुलिस इसकी मनगढ़त बातो को पर विश्वास नहीं कर रही है | इधर तसलीम बोल नहीं पा रही हैं | लिक्विड डाईट पर हैं | बताया जाता है कि आयुष का इतिहास भी बहुत सही नहीं है | तसलीम की ये दूसरी शादी थी और अयूब की तीसरी | बताया जा रहा है कि अयूब पर अपनी पहली बीवी परवीन को ज़िंदा जलाकर मारने के आरोप हैं | दूसरी शादी में भी वो घरेलू हिंसा करता था, जिस कारण दूसरी बीवी ने अयूब को छोड़ दिया | तीसरी शादी मार्च 2018 में हुई. वहां भी अयूब काम को लेकर ढिलाई बरतता था | बीवी से झगड़ा करता था, और अब ये अपराध कर डाला |

जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के समय वो अजीब-अजीब सी हरकतें कर रहा था | कभी आसमान घूरता, कभी नाक में उंगली करता | शायद ये दिखाने की कोशिश कर रहा था उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है | बहरहाल वो साबरमती जेल में बंद है | तसलीम का इलाज़ हो रहा है |