किशोर साहू
रायपुर | मुंबई हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 2,500 से अधिक पेड़ों की कटाई के लिए अपनी मंजूरी दे दी है | मुंबई में आरे जंगलों के पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है | जिसके एक दिन बाद मुंबई के ग्रीन लंग आरे जंगल को बचाने के लिए इसके खिलाफ रायपुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया | आज रायपुर मे पर्यावरण संरक्षण व आरे मुम्बई मे कट रही जंगल के विरोध में मौन धारण व सिलेण्डर नुमा डिब्बे में पौधे व आक्सीजन मास्क लगाकर हाथ मे स्लोगन लिखा तख्ती लेकर करके कलेक्ट्रेड चौक, घड़ी चौक शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, फुल चौक मे लोगों को इस मुहिम में जागरूक करने का काम किया गया | इस मुहिम में भोज साहू पर्यावरण प्रेमी व विरेन्द्र सिंह ग्रीन कमाण्डो के सहभागिता से किया गया ।
हाईकोर्ट ने आरे को एक जंगल के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया, जिससे अधिकारियों को मुंबई मेट्रो के लिए एक शेड के निर्माण के लिए पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई | 1,287 हेक्टेयर और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से सटे आरे कॉलोनी को मुंबई महानगर के लिए फेफड़े के रूप में जाना जाता है | कई बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं ने भी आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया था | 20 सितंबर को, महाराष्ट्र सरकार ने अदालत से कहा था कि आरे को सिर्फ हरियाली के कारण जंगल घोषित नहीं किया जा सकता है |
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरे जंगलों में कटाई को लेकर कहा कि बॉम्बे उच्च न्यायालय ने कहा है कि यह जंगल नहीं है । जब दिल्ली में पहले मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जा रहा था, तो उस दौरान भी 20-25 पेड़ काटे जाने थे। तब भी लोगों ने विरोध किया था, लेकिन प्रत्येक पेड़ को काटने के बदले, पांच पेड़ लगाए गए थे । पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली में कुल 271 मेट्रो स्टेशन बने हैं, साथ ही पेड़ क्षेत्र भी बढ़ा है। यही प्रकृति का विकास और संरक्षण है।

