Oplus_16908288
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लिखा गया एक लेख को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस लेख में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने न सिर्फ देश के भविष्य के प्रति भरोसा मजबूत किया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। इस लेख में ‘विकसित भारत’ की यात्रा को आशा, उद्देश्य और भागीदारी से प्रेरित एक सामूहिक आकांक्षा बताया गया है।
इसके अलावा, पीएम मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक लेख भी साझा किया है, जिसमें पिछले 12 वर्षों में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया गया है। इसमें उल्लेख है कि अन्नदाताओं के लिए किये गए कई प्रयासों ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव लाए हैं। कृषि क्षेत्र की इस परिवर्तनकारी यात्रा का विस्तृत वर्णन किया गया है।
पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha ने लिखा है कि प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व ने न सिर्फ देश के भविष्य के प्रति भरोसा मजबूत किया है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उन्होंने ‘विकसित भारत’ की यात्रा को आशा, उद्देश्य और भागीदारी से प्रेरित एक सामूहिक आकांक्षा बताया है।”
वहीं, केंद्रीय मंत्री चौहान द्वारा लिखा गया एक लेख साझा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, “पिछले 12 वर्षों में किसान भाई-बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अन्नदाताओं के लिए हमारी योजनाओं से उनके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आया है। केंद्रीय मंत्री @ChouhanShivraj जी ने अपने आलेख में कृषि क्षेत्र की इस परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया है।”




