VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का कांकेर दौरा , कहा – दो महीनों में ही अपने वादों से मुकर गई कांग्रेस |

0
16

कांकेर / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक  कांकेर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमन सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बदलापुर की सरकार चला रही है, दो महीने के अंदर अपने वादे से मुकर गई है। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि रेत खदानों को पंचायत के हाथ से लेकर रेत माफियाओं को दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने बजट में विकास के सारे काम वापस ले लिया है, हमारी सरकार ने पीडब्लूडी, एरीगेशन और पंचायत के जो काम स्वीकृत किया था उसे वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि जनता को तीन महीने के अंदर ही एहसास होने लगा है कि इनके वादे में फंसकर बहुत बड़ी गलती की है और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। आपको बता दें कि सरकार बदलने के बाद रमन सिंह का ये पहला कांकेर दौरा है।

https://www.youtube.com/watch?v=WQCBbfJfXRQ