देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां आने वाले दिनों में बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है।
कई जिलों में स्कूल बंद
खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल (देहरादून और हरिद्वार को छोड़कर) में मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखे गए।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नंदा घुघुती जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को सर्दियों के कपड़े निकालने पड़े।
देहरादून में मंदिर ढहा
देहरादून के गजियावाला इलाके में लगातार बारिश और चट्टान खिसकने से संसारी माता मंदिर ढह गया। आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में दो दिनों से जलभराव और भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं।
नदियां उफान पर
यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी, बाणगंगा और कोसी जैसी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं। उत्तरकाशी में यमुना का पानी स्यांचट्टी पुल तक पहुंच गया, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।
384 सड़कें बंद
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्यभर में 384 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा असर उत्तरकाशी (70), चमोली (51) और देहरादून (48) जिलों में देखा गया है। अधिकारियों ने पर्यटकों को फिलहाल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
