iPhone 17 Series Launch Date
Apple अपनी नई iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को ग्लोबल इवेंट Awe Dropping Launch के दौरान पेश करने जा रहा है। इस बार कंपनी चार मॉडल लॉन्च करेगी –
- iPhone 17
- iPhone 17 Air
- iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Pro Max
बताया जा रहा है कि इस बार Apple, पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 सीरीज की तुलना में कई बड़े अपग्रेड पेश करेगा।
iPhone 17 Series Price Leak
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 849 डॉलर (लगभग 84,900 रुपये) हो सकती है। यह कीमत iPhone 16 सीरीज से करीब 50 डॉलर (4,400 रुपये) ज्यादा बताई जा रही है।
- iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत – 1,049 डॉलर (लगभग 1,24,900 रुपये)
- iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत – 1,249 डॉलर (लगभग 1,64,000 रुपये)
भारत में भी इनकी कीमत इसी रेंज में रहने की उम्मीद है।
iPhone 17 Pro Storage Upgrade
एक बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि iPhone 17 Pro और Pro Max अब 256GB बेस स्टोरेज के साथ लॉन्च होंगे। यानी इस बार 128GB का ऑप्शन हट सकता है। हालांकि, iPhone 17 बेस मॉडल में 128GB वेरिएंट मिलने की संभावना है।
iPhone 17 Air: सबसे पतला iPhone
खास बात यह है कि इस बार Apple Plus मॉडल की जगह iPhone 17 Air लॉन्च कर सकता है। दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा, जिसे सीधे Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है।
