
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सप्लाई चेन में व्यवधान के बावजूद वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश में उर्वरकों का कुल भंडार संतोषजनक है। यह जानकारी उर्वरक मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक अपडेट में दी गई।
मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि खरीफ 2026 के लिए उर्वरक की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन 383.9 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) किया गया है। इसके मुकाबले, आज की तारीख में भंडार लगभग 197.56 लाख मीट्रिक टन है, जो आवश्यक मात्रा का 51 प्रतिशत से अधिक है और सामान्यतः इस समय तक भंडारित किए जाने वाले लगभग 33 प्रतिशत के स्तर से काफी अधिक है। यह सरकार द्वारा बेहतर योजना, अग्रिम भंडारण और कुशल रसद




