
हैदराबाद: Jawa Yezdi Motorcycle ने भारतीय बाजार में 2025 मॉडल Jawa Yezdi Roadster लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में बेहतर बिल्ड क्वालिटी, नया इंजन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसे पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।
कीमत और बुकिंग
नई 2025 Yezdi Roadster की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 2.26 लाख रुपये तक जाता है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट पर 999 रुपये की टोकन राशि देकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। टोकन राशि रिफंडेबल है।
कीमतें और कलर ऑप्शन:
- Sharkskin Blue: ₹2.10 लाख
- Smoke Grey: ₹2.13 लाख
- Bloodrush Maroon: ₹2.17 लाख
- Savage Green: ₹2.22 लाख
- Shadow Black: ₹2.26 लाख
फीचर्स और अपडेट
नई Roadster में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपडेट शामिल हैं। मोटरसाइकिल के पीछे का फेंडर नया और स्लीक टेललैंप सेटअप के साथ आता है। सीट का पिछला हिस्सा अब हटाने योग्य है। डुअल-टोन कलर, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार और अलॉय व्हील्स में बदलाव भी शामिल हैं।
वारंटी और मालिकाना सुविधा
Jawa Yezdi BSA ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत बाइक पर स्टैंडर्ड रूप से 4 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। वारंटी बढ़ाने और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
मुकाबला
भारत में 2025 Jawa Yezdi Roadster मुख्य रूप से Royal Enfield Meteor 350, Honda CB350 और Harley-Davidson X440 जैसी बाइक्स के साथ मुकाबला करेगी।