
हर घर तिरंगा 2025: देश के हर घर तिरंगा फहराने का अभियान
देश 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा 2025 अभियान 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। यह अभियान पहली बार 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना और देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना है।
अभियान में भागीदारी कैसे करें?
इस साल नागरिकों को ‘अभियान एंबेसडर’ बनने का मौका मिला है। इच्छुक लोग तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर इसे ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। प्रतिभागियों को संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र और बैज दिए जाएंगे। जो लोग सबसे ज्यादा तस्वीरें अपलोड करेंगे, उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
भाग लेने की प्रक्रिया आसान है:
- हर घर तिरंगा पोर्टल (harghartiranga.com) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी सही लोकेशन की जानकारी दें।
- 2 अगस्त से कार्य विवरण प्राप्त करें।
- तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें।
- अभियान पूरा करने पर प्रमाणपत्र और बैज पाएं।
पीएम मोदी ने किया अभियान की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की खुले दिल से सराहना की है। उन्होंने ट्विटर (X) पर कहा कि देशवासियों की बढ़ती भागीदारी से गर्व महसूस होता है। यह अभियान देशभक्ति और तिरंगे के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
बढ़ती लोकप्रियता के साथ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन
पिछले तीन वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ ने पूरे देश में एकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया है। 2025 में भी यह अभियान देशवासियों को गर्व के साथ तिरंगा फहराने और अपने patriotism को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।