
इस बार रक्षाबंधन पर ग्रहों का बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है। करीब 24 साल बाद एक साथ चार शुभ योग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी खास बना देंगे। जानिए कौन सी हैं वो 5 भाग्यशाली राशियाँ और कैसे मिलेगा लाभ…

वृषभ राशि को मिलेगा गजलक्ष्मी राजयोग का लाभ
गजलक्ष्मी राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ, संपत्ति में वृद्धि, तथा सामाजिक मान-सम्मान मिलने की संभावना है। साथ ही, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन राशि को मिलेगा धन लाभ और सम्मान
रक्षाबंधन 2025 पर मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। यह समय नौकरी और व्यवसाय दोनों के लिए अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क राशि को मिलेगा बुधादित्य राजयोग का लाभ
कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए बुद्धिमत्ता, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल को निखारेगा। करियर में तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता, इंटरव्यू में चयन और मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। छात्र वर्ग के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।
मकर राशि के लिए शुभ रहेगा समय
इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जिससे सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग का विशेष लाभ मिलेगा। यह समय नए काम की शुरुआत, प्रोमोशन और मानसिक संतुलन के लिए अनुकूल रहेगा।
धनु राशि को मिलेगा पार्टनर से पूरा स्पोर्ट
धनु राशि के जातकों को इस दिन पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए रिश्ता मजबूत हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बड़े निर्णय में सहयोग मिलेगा।