रायपुर | छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के एक नेता को चोरी की मोटरसाइकिल खरदीना महंगा पड़ गया है | नेता जी समेत क्रेता विक्रेता कुल तीन लोगो को जेल की हवा खानी पड़ रही है | घटना राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है | युवा कांग्रेस के नेता आस मोहम्मद रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष है | मिली जानकारी के अनुसार, आस मोहम्मद पर चोरी की बाइक खरीदने का आरोप है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है | साथ ही आस मोहम्मद के साथ गाड़ी चुराने वाले साथी पोखराज जोशी और एक अन्य खरीदार रोहित शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है | आरोपियों के पास से 3 चोरी के वहां जप्त किये गए है | यह सरस्वती थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है |
बीते दिनों आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ माना थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था | आरोपी द्वारा माना शराब भट्टी में आहता का संचालन किया जाता है | यही उसने पुलिसकर्मी से शराब दुकान के बहार मारपीट की थी |
