विवादों के घेरे में “मुख्यमंत्री” भूपेश बघेल के धर्मगुरु “रितेश्वर महाराज” | आश्रम में जवान लड़कियों को “बंधक” बनाए जाने का मामला ,तीन लड़कियों की शिनाख्ती ,कई की तलाश ,रायगढ़ में बवाल | 

0
24

रायगढ़ | रायगढ़ से बड़ी खबर आ रही है , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ के “धर्मगुरु” होने का दावा करने वाले “रितेश्वर महाराज” के आश्रम में कई जवान लड़कियों को “बंधक” बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है  | रायगढ़ से लापता हुई कई जवान लड़कियों की बरामदगी के लिए स्थानीय पुलिस को “सरकार” के फरमान का इंतजार है | बताया जाता है कि इलाके से “गुमशुदा” कई लड़कियों का पता ठिकाना रितेश्वर महाराज का “आश्रम” बताया गया है | गुमशुदा लड़कियों की खोजबीन के लिए स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है | 

ग्रामीणों की शिकायत है कि बाबा “रितेश्वर” धर्म के नाम पर लड़कियों को बहला – फुसलाकर अपनी गिरफ्त में लेता है और फिर आश्रम में “बंधक” बना लेता है | बाबा के आश्रम में शिनाख्त की गई  युवतियों के नाम ( सभी बदला हुआ नाम) 24 वर्षीय मोना ,24 वर्षीय रानी और 23 वर्षीय लक्ष्मी है | मोना और रानी दोनों सगी बहने बताई जा रही है ,जबकि लक्ष्मी उनकी पडोसी है | इसके आलावा दो दर्जन से ज्यादा ऐसी युवतियों के नाम बताए जा रहे है जिन्हे “रितेश्वर महराज”  ने अपने आश्रम में “छिपाकर” रखा है | स्थानीय ग्रामीणों के अलावा पीड़ितों ने शिकायत कर बाकायदा “रितेश्वर बाबा” और उसके “वृन्दावन” आश्रम का “कालाचिट्ठा” पुलिस को सौपा है | चूँकि बाबा जी के “दरबार” में कांग्रेस के कई बड़े नेता और नौकरशाह  “दंडवत” है ,इसलिए स्थानीय छत्तीसगढ़ पुलिस “मथुरा” स्थित आश्रम में “छापामार” कार्रवाई करने से बच रही है | उधर पीड़ितों ने “गुमशुदा” लड़कियों का ब्यौरा पुलिस को सौपते हुए आरोप लगाया है कि आश्रम में उन लड़कियों को “बंधक” बना कर रखा गया है | “सेवादार” पहले तो उनकी बच्चियों को उनसे मिलने का मौका देते थे ,लेकिन अब “आनाकानी” कर रहे है | ग्रामीणों को अंदेशा है कि बाबा “रितेश्वर महाराज” के आश्रम में लड़कियों को बहला- फुसलाकर गलत कार्यो में झोंका जा रहा है | जिले के एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक भूपदेवपुर थाने में पीड़ितों की शिकायत पर लड़कियों की “गुमशुदगी” का मामला दर्ज किया गया है | उनके मुताबिक कुछ लड़कियों की लोकेशन “मथुरा” में मिली है, उत्तरप्रदेश पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच की जा रही है |   

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर रहने वाले पीड़ितों का आरोप है कि उनके गांव की आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को “वृन्दावन” के “रितेश्वर महाराज” ने अपने कब्जे में रखा है | उनके मुताबिक कुछ माह पूर्व गांव में “रितेश्वर महराज” का प्रवचन हुआ था | वे गांव के खेम कुमार साहू के घर में रुके थे | इस दौरान “रितेश्वर महराज” ने उनकी दोनों बेटियों और पड़ोस की एक लड़की को अपने “मोहजाल” में फ़ांस लिया | साल भर पहले ये तीनो लड़कियां अचानक घर में बिना बताए “वृन्दावन” के “आनंदम धाम” में पहुंच गई | उनके मुताबिक लड़कियों को इतना अधिक बहलाया फुसलाया  गया कि वो इस “आश्रम”  से  वापस लौटने के लिए तैयार ही नहीं हुई | ग्रामीणों के मुताबिक आश्रम प्रबंधन को जैसे ही “परिजनों” के आने की खबर लगी वैसे ही उन्होंने कई लड़कियों को “छिपा” दिया | ग्रामीणों के मुताबिक भूपदेवपुर और डोंगाढ़केल की पंद्रह से अधिक लड़कियों को “मथुरा ” में स्थित “रितेश्वर महराज” के आश्रम में “बंधक” बनाकर रखा गया है | ग्रामीणों ने कहा है कि ये सभी लड़कियां बाबा जी और उनके “सेवादारों” के नियमित संपर्क में थी | 

बताया जाता है कि “रितेश्वर महराज” पहले बीजेपी सरकार के खासम-खास थे | पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह यदा कदा उनके “दरबार” में “हाजरी” बजाया करते थे | लेकिन एकाएक उन्होंने बाबा जी दूरियां बना ली थी | राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाबा जी के “राडार” में आए , कांग्रेस के कई नेताओ का उनके आश्रम में “तांता” लग गया | इस नज़ारे को देखकर कई “नौकरशाह” भी “रितेश्वर महराज” के “चेलों ” में शामिल हो गए | रायपुर के शंकर नगर में तो एक “सेठ ” जी ने अपनी “कोठी” ही बाबा जी को समर्पित कर दी | फ़िलहाल पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने बाबा “रितेश्वर महराज” की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है | उम्मीद की जा रही है कि “सरकार” से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस का एक दस्ता “वृन्दावन आश्रम”  में अपनी “लीला” दिखाते नजर आएगा |