ब्यूरो डेस्क / उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पलिया थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ एक घर के किचन में घुस आया | मगरमच्छ के मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई | किचन में मगरमच्छ एलपीजी गैस सिलेंडर के पास पाया गया | जिस व्यक्ति के घर में मगरमच्छ मिला उनका नाम राम है |
मगरमच्छ को देखते ही राम के होश उड़ गए | घबराकर उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए | घर के किचन में निकले मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई | सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का काम शुरू किया |
वन विभाग की टीम ने जैसे ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की तो पहले उसने हमला कर दिया | हमला करते ही इलाके में भगदड़ मच गई | किसी तरह से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर काबू पाया | मगरमच्छ का मुंह डंडे से दबाकर उसको रस्सी से बांधकर पकड़ा गया | इसके बाद मगरमच्छ को शारदा नदी में छोड़ दिया गया |