
दिल्ली : – भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर को देश में छेड़छाड़ उत्पीड़न और असहज अनुभवों का सामना करना पड़ा था | इससे उनकी भारत भ्रमण यात्रा बुरे सपने में बदल गई थी। इस विदेशी महिला का दावा है कि कभी सेल्फी तो कभी जानकारी देने के बहाने कई लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ किया था | उनका लोगों द्वारा पीछा किया जाना और कई दुकानदारों द्वारा ठगे जाने की घटना से वे आहात हुई | पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है | पीड़ित विदेशी महिला ने कहा कि भारत में ऐसी घटनाओं ने उन्हें इतना परेशान किया कि अब भारत से नफरत करने और दोबारा यहाँ कभी न आने की कसम खाई है। हालांकि पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस और एम्बेसी को क्यों नहीं दी ? इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है |

साउथ कोरिया से भारत घूमने आई महिला के साथ देश के कुछ राज्यों में ऐसा वाकया सामने आया जिससे उसका भारत टूर किसी बुरे सफर में बदल गया है। उसकी आपबीती सुनकर व्यापक प्रतिक्रिया भी सामने आई है | विदेशियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को देखकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है | उन्हें गुस्सा आ रहा है कि आखिर कुछ लोग सभ्य इंसानों की तरह बर्ताव क्यों नहीं करते हैं। विदेशी महिला को देश में जो उत्पीड़न झेलना पड़ा, उस कारण पीड़ितों में भारत से नफरत की भावना भर गई | यह पीड़ित महिला भी कुछ अन्य मामलो की तर्ज पर यहां फिर दोबारा कभी न आने का वादा कर रही है |

दक्षिण कोरिया की पीड़ित ट्रैवल व्लॉगर का नाम किम्सी बताया जाता है | उनके मुताबिक भारत में कुछ ऐसे अनुभव हुए, जिसका वीडियो अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि इस व्लॉगर ने साल भर पहले भारत की यात्रा की थी | लेकिन एक साल पुराने वीडियो को अब जारी करने के बाद भी वो वायरल है | इसके चर्चाओं में आने के बाद भारतीय कंटेंट क्रिएटर कल्पना स्वैन ने इंस्टाग्राम पर इस घटना के कुछ क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे देश की ओर से माफी। ‘अतिथि देवो भव! का मन्त्र देते हुए यूं तो हम विदेशियों के स्वागत में बड़े-बड़े बोल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या सच में भारत के कई राज्यों में इस भावना की कद्र होती हैं ? हर कोने में लोग इन शब्दों की गहराई को समझते हैं? एक ओर आज भी जब देश में महिलाएं सुरक्षित वातावरण की मांग कर रही है, तो किसी विदेशी महिला की सेफ्टी के बारे में हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।

करीब एक साल पुराने इस वीडियो में दिखाया गया है कि किम्सी नामक महिला भारत की किसी सड़क से गुजर रही थीं। तभी दो लड़के उनके पास सेल्फी लेने आए। जब किम्सी ने मना किया, तो एक लड़का अपने दोस्त को उनके पास धकेल देता है, जिससे वह बहुत असहज हो जाती हैं। इसके बाद किम्सी उस लड़के से बात करती हैं और उसके दोस्त को बुलाने को कहती हैं। ‘मुझे भारत से नफरत है’ वीडियो में कल्पना स्वैन का वॉयस ओवर में कहा गया है कि ‘ये कोरियन व्लॉगर भारत घूमने आई थीं, लेकिन जो ट्रिप एक मजेदार यात्रा होनी चाहिए थी। वो एक डरावने सपने जैसी बन गई।’ वो आगे बताती हैं, ‘किम्सी का यहां हर जगह पीछा किया गया, अजीब तरह से परेशान किया गया और कई बार ठगा भी गया। इतना ही नहीं, उनकी यात्रा का अंत एक खतरनाक कार एक्सीडेंट से हुआ।’ वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि किम्सी को सड़क पर कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। ऑटो चालकों से बहस हो रही है और कई लोग उन्हें बहुत करीब से घूर रहे हैं। ये सब देखकर किम्सी एक बाइक राइड के दौरान बहुत भावुक हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। उसी दौरान उनसे पूछा जाता है कि क्या हुआ, तो वो कहती हैं, ‘मुझे भारत से नफरत है।’