राजस्थान की राजधानी जयपुर से 250 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा जिले में 15 साल की एक लड़की अपने दोस्तों के साथ मंदिर जा रही थी | तभी तीन लड़को ने लड़की का अपहरण कर लिया | साथ में जो लड़कियां थीं वो किसी तरह वहां से भाग निकलीं | अपहरण करने के बाद लकड़ी को वे लोग सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया |
उधर लड़की के दोस्त भागते-भागते नजदीकी मार्केट तक पहुंचे और मदद मांगी | दुकानदार तुरंत मदद के लिए निकला | जब ये लोग पहुंचे तो देखा कि लड़की को मारा-पीटा जा रहा है | लोगों को देखते ही तीनों लड़के भाग गए | लड़की इतनी डरी हुई थी कि वह बिना कपड़े के ही करीब आधा किलोमीटर भागती रही | उसे डर था कि शायद वही लोग फिर से आ रहे हैं | जब रुकी तो दुकानदार ने उसे कपड़े दिए और घर तक पहुंचाया |
पुलिस ने बताया कि तीन लड़के सड़क पर शराब पी रहे थे और उस वक्त लड़कियां उसी सड़क से गुजर रही थीं | इसके बाद उन्होंने उस लड़की का पीछा किया और उसे किडनैप कर लिया और फिर उसके साथ रेप किया | तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है | दो लोगों की उम्र करीब 20 साल और एक आदमी की उम्र करीब 40 है | बहरहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है |
