
गुवाहाटी/चेरापूंजी/इंदौर: बेवफा सोनम का आतंक देश भर में लोगों की जुबान पर है। सोनम की चालाकी से मिजोरम पुलिस भी हैरत में है, उसने कई महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा करने के बाद सोनम रघुवंशी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को आज शिलांग लाया जा रहा है। ज्यादातर आरोपियों को मध्यप्रदेश के इंदौर और सागर से गिरफ्तार किया गया है। सोनम बेवफा को पटना से गुवाहाटी तक फ्लाइट से लाया जा रहा है। उनका यहाँ आज ही मेडिकल टेस्ट कराकर सड़क मार्ग से शिलांग भेजा जायेगा। हालांकि सोनम को छोड़ शेष 4 आरोपियों से पूछताछ शुरू हो गई है। ये सभी आरोपी मिजोरम पुलिस की हिरासत में है।

हैरान करने वाला खुलासा सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की दर्जनों चैट से हो रहा है। इसमें शादी के पहले ही खुद को विधवा बनाने का फुल प्रूफ प्लान मिला है। सोनम ने मनचाहा पति पाने के लिए सुहागरात के ही दिन राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया था। चैट में दर्जनों चौंकाने वाले तथ्य मिले है, जिससे साफ होता है कि हनीमून के दौरान पति को ठिकाने लगाने के बाद सोनम बेवफा, कुछ महीनों तक विधवा का जीवन गुजारना चाहती थी। इसके बाद अपने प्रेमी राज कुशवाहा से शादी करने के लिए उसके द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया था। उसने सुपारी किलर को 50 हज़ार रुपये का अग्रिम भुगतान कर मौका ए वारदात पर बुलाया था। इंदौर के राजा रघुवंशी VS राज कुशवाहा मामले में सोनम का महत्वपूर्ण किरदार सामने आया है।

सोनम बेवफा ? गिरफ्तार, कुछ देर बाद मिजोरम के गृह मंत्री और यूपी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस….
मौका ए वारदात पर सोनम के सामने ही उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। सोनम ने ही मारने का फरमान जारी किया था। इसके बाद राज, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी टूट पड़े। इन सभी ने पहले उसके सिर पर आगे-पीछे से कई वार किये, फिर सोनम ने पति राजा की लाश अपने ही हाथों से खाई में धकेल दी। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा गया था। सोनम के होम स्टे से एक किमी दूर ही तमाम आरोपी ठहरे थे, आरोपियों को पल-पल की लोकेशन सोनम भेज रही थी। वे भी यहां पर किराये की बाइक से राजा-सोनम का पीछा कर रहे थे। राजा का मर्डर करने के बाद ये सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

उन्होंने कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद अपनी राह अलग-अलग कर ली। ताकि किसी को भी कोई शक ना हो। यह भी बताया जाता है कि शादी से पहले सोनम ने प्यार का इजहार करते हुए राज कुशवाहा से विवाह का प्रस्ताव अपनी माँ के सामने रखा था। लेकिन परिजनों ने अपनी जाति में ही शादी करने पर जोर देते हुए राजा से रिश्ता पक्का कर दिया था। मृतक राजा के भाई ने दावा किया है कि सोनम ने अपनी माँ समेत अन्य परिजनों को साफ कर दिया था कि उसे रिश्ता मंजूर नहीं, यदि शादी कराई गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। सोनम की चैट बताती है कि उसने शादी के तुरंत बाद पति से दूरियाँ बनाना शुरू कर दिया था। वो हनीमून के दौरान राज कुशवाहा से सीधे संपर्क में थी। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है वह बेहद खौफनाक है।

इसमें पता चलता है कि सोनम ने कितनी साजिश के साथ राजा की हत्या की योजना बनाई थी। सोनम और राज के बीच बीते 5 महीनों में प्रेम की पींगे कुछ ज्यादा बढ़ गई थी। पूछताछ में राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह पुराना ही है। उसके मुताबिक पिता के हार्ट पेशेंट होने और समाज में मान प्रतिष्ठा को देखते हुए सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। उसके पिता समाज में शादी करना चाहते थे, इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उन्होंने शादी से पहले ही तय कर लिया था कि सुहागरात के आसपास के दिनों में ही राजा को ठिकाने लगा दिया जायेगा। इसके बाद सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। इसके 2 दिन बाद ही हत्या की साजिश रच ली गई।

यहाँ तक कि 16 मई से इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया। हनीमून का प्लान सोनम ने तैयार किया, उसने असम जाने की टिकट तो ली लेकिन वापसी टिकट की बुकिंग ही नहीं कराई। प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐन वक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। इंदौर से ही राज अन्य तीनों आरोपियों को डायरेक्शन देता रहा। लोगों को शक ना हो, इसलिए वो यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। यही नहीं ससुराल पक्ष से सोने-चांदी के कीमती जेवरों को अपने कब्जे में लिया और पति के साथ हनीमून ट्रिप पर चले गई। पीड़ित परिजन बताते है कि इस शादी से दोनों परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपने मंसूबों और साजिश का किसी को शक तक नहीं होने दिया।

सूत्रों के मुताबिक16 मई को शिलांग के चेरापूंजी स्थित सुपर कॉरिडोर कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। यहाँ सोनम और राजा आखिरी बार दिखाई दिए थे। उन्होंने रेस्त्रां में कॉफी पीने के बाद पहाड़ी झरने का रुख किया। मौका ए वारदात पर प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लेकर उसी रात लगभग 6 घंटे तक फोन पर ही सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई थी। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी। घटना स्थल पर एक आरोपी आकाश राजपूत एक दूसरी किराए की बाइक लेकर आसपास की निगरानी कर रहा था। वह भी सोनम के संपर्क में था।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया। आरोपी तस्दीक करते है कि घटना वाले दिन दोपहर में फोटोशूट के बहाने सोनम ने राजा को वाटरफॉल देखने के लिए सुनसान जगह बुलाया था। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। सोनम की जिद पर आरोपियों ने राजा को मारने का फैसला किया। उनके मुताबिक जब वे राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं था कि सोनम उसे धोखा दे रही है।