छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के कार्यकाल में “अखंड” शराबियों के नदी नाले में गिरने की खबरे “सुर्ख़ियों” में रहती थी ,लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में “शराबी” अब नालियों में “आराम” फरमाते नजर आने लगे है | यह विचित्र जरूर लगता है लेकिन घटना “सत्य” है | रायगढ़ से सटे सिवनी चांपा की इस घटना को देखकर लगता है कि राज्य में “शराबबंदी” की मांग “बेमानी” नहीं है | भले ही “शराब” से होने वाली “वैध और अवैध” आय सरकार और उसके अफसरों के लिए ख़ुशी का “पैगाम” लाती हो ,लेकिन नागरिको का “हाल-बेहाल” हो रहा है | राजनेताओ को इस वीडियो को देखने के बाद सोचना होगाकि उनकी “शराब नीति” किस तरह से “करवट” बदल रही है ?
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सटे सिवनी चांपा में नशे में “धुत्त” एक शख्स अपने घर के बजाए “नाली” में जा घुसा ,और सो गया | हैरानी वाला बात यह है कि रात भर वो नाली में “आराम” फरमाते रहा | दूसरे दिन सुबह जब पड़ोसियों की नजर नाली पर पड़ी तो उनके “पैरो तले जमीन खिसक” गई |चूँकि नाली के भीतर से किसी इंसान का “पैर” दिखाई दे रहा था | लिहाजा, पहले तो उन्हें किसी “लाश” के ठिकाने लगाए जाने का अंदेशा हुआ | लेकिन नाली के भीतर से आ रही “शराब” की बदबू से उन्हें माजरा समझने में देर नहीं लगी | उन्होंने फ़ौरन नाले में पड़े पत्थर को हटाकर देखा ,तो इंसानी “पैर” हिलते डुलते दिखाई दिया | इस दौरान लोगो की जान पर जान आई और उन्होंने फ़ौरन नाली पर रखे तमाम पत्थरो को हटाना शुरू किया |
अपने आस पास शोर गुल और आहट पाकर नाली में “सोया” शख्स अचानक जाग गया | कीचड़ से सना हुआ यह शख्स धीरे -धीरे उठा | इस दौरान लोगो को अपने सामने पाकर उसे हैरानी हुई | “सुध-बुध” आते ही इस शख्स को अपनी असल “हालत” का एहसास हुआ | बताया जाता है कि शराब के नशे में “धुत्त”, इस शख्स के शरीर में ना तो कपडे थे और ना ही उसके पास ऐसी कोई वस्तु की उसकी “पहचान” हो सके | लिहाजा लोगो ने उससे पूछताछ शुरू की ,तब पता पड़ा की अपने “घर” जाने के बजाए यह शख्स नाली में जा घुसा | उसके मुताबिक भयंकर नशे के चलते ,उसे सड़क पर अपने घर का होने का एहसास हुआ | लिहाजा वो “नाली” को अपना “घर” समझ बैठा था | नाली से बाहर निकलते ही इस शख्स ने बताया कि वो कपड़े उतार कर अपने बिस्तर में सोया था | नाली में कैसे पंहुचा ,उसे नहीं पता | उसे मुताबिक वो रात भर चैन से सोता रहा | उधर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह शख्स चोरी की नियत से आया था | उनके मुताबिक नाली के जरिए यह व्यक्ति घर में दाखिल होना चाहता था | फ़िलहाल स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में लकेर अज्ञात शख्स से पूछताछ शुरू कर दी है |
