भीलवाड़ा के जैन मंदिर से 1 करोड़ का सोना पार, प्रतिमा के पीछे लगा था, चांदी के जेवरात भी ले उड़े चोर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस…

0
15

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के जैन मंदिर से करीब 1 करोड़ कीमत का सोना चोर ले गए। इसके साथ ही 3 किलो चांदी और अष्टधातु से बना कछुआ भी चोरी हुआ है। घटना गुरुवार देर रात करीब 12 से 1 बजे की बीच की बताई जा रही है। ये चोरी भीलवाड़ा के जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम जैन मंदिर ( जहाज मंदिर ) में हुई। इधर, चोरी की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी राजेश आर्य और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मंदिर में मुनि सूव्रतनाथ की प्रतिमा है। शुक्रवार सुबह कई श्रावक और श्राविका मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। यहां प्रतिमा पर लगे आभा मंडल (पीछे वाले हिस्से) पर सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला कि चोर आभा मंडल पर लगे करीब 1 किलो 300 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए है। वहीं 3 किलो चांदी के जेवरात भी चोर ले गए। फ़िलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।