होली पर झारखंड में बवालः गिरिडीह में जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, दुकानें फूंकीं और कई वाहनों में लगाई आग, जमकर चले पत्थर

0
20

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में होली (Holi) जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है। जिले के घोरथंबा में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने कई दुकानें और वाहनों में आग लगा दी। इससे गाड़ियां और दुकान जलकर राख हो गई। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि देश में 14 मार्च को होली को त्योहार मनाया गया। गिरिडीह जिले के घोरथंबा में होली जुलूस निकालने की परंपरा है। घटना उस समय हुई जब एक समुदाय ने होली जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया। इसके बाद दोनों समुदायों के बीचझड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने तीन दुकानों में आग लगा दी। साथ ही कई गाड़ियों को भी फूंक दिया।

मामले में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल ने कहा कि हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं। इसके अलावा, लोगों की भी पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई। वहीं, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है…हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी…घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

वहीं इस घटना को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।