प्रसिद्ध उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया की पत्नी का मुंबई में निधन, बिलासपुर में अंतिम संस्कार आज…  

0
95

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और शराब कारोबार से जुड़े अमोलक सिंह भाटिया की पत्नी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक 68 वर्षीय सतपाल कौर भाटिया ने मुम्बई स्थित कोकिलाबेन हास्पिटल मे मंगलवार को अल सुबह अंतिम सांस ली। ये पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रही थी। डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित सतपाल कौर भाटिया की जीवन रक्षा के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया था। लेकिन होनी के आगे वे भी नतमस्तक हो गए।

जानकारी के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह बिलासपुर स्थित निवास स्थान, रामा वर्ल्ड से मुक्तिधाम मधुबन नारियल कोठी दयालबंद के लिए निकली। इसमें स्थानीय समाज बंधुओं, सरकारी-गैर सरकारी कर्मियों, उद्योगपतियों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता-विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय सतपाल कौर, स्व सुरजीत सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया की बहु और गुरमीत सिंह भाटिया एवं इन्द्रपाल सिंह भाटिया की भाभी थी। गुरविंदर भाटिया, सोना भाटिया, बबलू भाटिया और परमवीर भाटिया की माता थी। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।