VIDEO : अमित जोगी की गिरफ्तारी जायज – पुलिस |

0
12

कमल दुबे / 

बिलासपुर  / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी की गिरफ्तारी के बाद जोगी खेमे में मायूसी छाई है | अमित जोगी पुलिस हिरासत में है | पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गयी है | बिलासपुर ग्रामीण ASP संजय ध्रुव के मुताबिक अमित जोगी को चार सौ बीसी समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है | जबकि अमित जोगी के वकील राहुल त्यागी ने इस कार्यवाही को बदलापुर की कार्यवाही बताया है |

बता दें कि अमित जोगी के खिलाफ वर्ष 2013 में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर चार सौ बीसी की शिकायत की गयी थी | लम्बे दिनों तक चली जांच के बाद इसी वर्ष फ़रवरी माह 2019 में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी | FIR में आरोप है कि अमित जोगी ने जिला निर्वाचन कार्यालय को जन्म तिथि और जन्म स्थान को लेकर झूठी जानकारी दी है |   

https://youtu.be/bODxdMvxtMY