गर आप “दूसरों के लिए गड्ढा खोदोगे तो उसी गड्ढे में खुद गिर जाओगे” यह गया कहावत तो अपने सुनी होगी | ऐसा ही कुछ घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला से आई है | यह एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को नक्सली साबित करने की साजिश रची और इस साजिश में वो खुद फंस गई | अपने मंसूबे में कामयाब हो पाती, इससे पहले पुलिस ने उसके साथियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है | इस साजिश में महिला के प्रेमी का एक दोस्त भी शामिल है | पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है |
मामला डोंगरगांव के कविराजटोला गांव का है | कविराजटोला निवासी पवन ज्ञानचंदानी का अपनी पत्नी निर्मला ज्ञानचंदानी से कई दिनों से विवाद चल रहा था | इसके चलते दोनों अलग अलग रहते हैं | महिला निर्मला अपने प्रेमी के साथ पेंड्री में रहती थी |
पुलिस ने बताया कि पवन ज्ञानचंदानी को फंसाने के लिए आरोपीमहीअल अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस के पहले डोंगरगांव से लगे ग्राम बुद्धूभरदा श्मशानघाट के अलावा पैरी नदी के पास कथित नक्सली बैनर-पोस्टर लगाया था | जिसमे स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने की धमकी दी गई थी | आरोपियों द्वारा लगाए गए इस बैनर पोस्टर में उन्होंने पवन को नक्सली कमांडर बताया था | इसके बाद 23 अगस्त की रात को आरोपियों ने पवन की कार के बाहर नक्सली बैनर लगा दिया | कार के भीतर भी बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर आदि कुछ संदेहास्पद सामग्री डाल दी | और तो और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना भी दी | जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गियरफ्टर कर जेल दाखिल कर दिया है |

