नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ मामले से जुड़ी खबरों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया है। खबरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अरबपति अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अदाणी समूह ने अतीत में लगे सभी आरोपों को खारिज किया था।
Compromised PM ने Trade Deal नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया: राहुल गांधी




