जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने डेढ़ क्विंटल से ज्यादा की गांजे की खेप को जप्त किया है | पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा बेचने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है | छत्तीसगढ़ से लगे झारखडं और ओडिसा के सरहदी क्षेत्रो से तस्कर बड़ी बड़ी खेपो को छोटे छोटे रूप में राज्य में प्रवेश करा रहे है, जिसके चलते पुलिस काफी चौकस बरती और तीन तस्करो को धर दबोचा | जप्त किये गए गांजे की कुल कीमत लगभग 29 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है | पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है | दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं | पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम रवि कुमार यादव और मदन सिंह बताया है | पुलिस कल दोनों को कुनकुरी न्यायालय में पेश करेगी |
छत्तीसगढ़ राज्य के सरहद से सटे उड़ीसा और झारखंड की सीमा पर सशस्त्र पुलिस बल दिन और रात एक कर आने जाने वाले गाड़ियों और लोगो पर कड़ी निगरानी रखे हुए है | पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करो के मुताबिक गांजे का एक हिस्सा छत्तीसगढ़ में खपाया जाता है और बाकी का नागपुर से मुंबई पहुंचाई जाती है | फिर वहां से समुद्री मार्ग से गोवा भेजा जाता है |