दिल्ली | एक सिरफिरे आशिक ने खुद को ही गाली मार ली और इल्जाम किसी दूसरे पर लगाने की कोशिश की | पुलिस ने सरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम गुलाम साबिर है जिसे अपनी गर्लफ्रेंड पर शक होने लगा था और इसी लिए उसने यह साजिश रची | आपको जरूर जुर्म की यह वारदात एक दम किसी फिल्म की कहानी जैसी लग रही होगी लेकिन है हकीकत |
पुलिस ने बताया कि एक फोन आता है जिसमें एक युवक कहता है कि उसके भाई( गुलाम साबिर) को गोली मारी गई है | जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं तो पता लगा कि पीड़ित को उसके दोस्त और भाई हॉस्पिटल ले गए हैं | पुलिस को पीड़ित के घर की सीढ़ियों से एक कारतूस का खाली खोखा भी मिला, जिससे साफ हो गया था कि गोली तो चली है | इसी बीच पुलिस की एक टीम गुलाम साबिर का बयान लेने हॉस्पिटल पहुंचती है | पूछताछ में गुलाम पुलिस को बताता है कि पिछले 4 साल से वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन कुछ दिनों से पुनीत नाम का लड़का उनके बीच आ रहा था , जिसने उसे धमकी दी और फिर मौका देखकर गोली मार दी |
लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को गुलाम की कहानी पर शक हुआ | शक होने पर पुलिस ने एक बार फिर गुलाम का बयान दर्ज किया तो गुलाम ने दूसरी ही कहानी बता दी | जांच में पुलिस को पता लगा कि गुलाम साबिर का उत्तर प्रदेश में ठेकेदारी का काम है और उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है | लेकिन गुलाम को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक हो गया था | गुलाम को पता लगा कि पास ही में रहने वाले पुनीत से उसका मिलना-जुलना है | इसके बाद गुलाम ने पुनीत को घर बुलाकर समझाया और अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहने को कहा लेकिन पुनीत ने मना कर दिया | इस विवाद के बाद ही गुलाम ने यह साजिश रची | उसने अपने दो दोस्तों को घर बुलाया और फिर पुनीत को बुलाया | इसके बाद गुलाम ने अपने पेट के बाहरी हिस्से की तरफ गोली मार ली और चिल्लाने लगा | गुलाम ने दो गवाह भी तैयार कर रखे थे लेकिन जांच में कुछ और ही कहानी सामने आई | पुलिस ने गुलाम और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है |
