दिल्ली | पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज श्रीनगर पहुंचा | यह प्रतिनिधिमंडल वहां के लोगों और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेगा | इस बीच, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने विपक्षी डेलिगेशन को एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोक दिया |
बतादें कि विस्तारा की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से रावना हुए थे | जिसमे राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शरद यादव, माजिद मेमन, मनोज झा, डी राजा मौजूद हैं | मनोज झा का कहना है कि हम लोगों को क्यों रोका जा रहा है ? हम लोग वहां के लोगों से मिलना चाहते हैं | हम इस देश के नागरिक हैं | शरद यादव ने भी कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है | हम क्या भारत के हिस्से में जा नहीं सकते. डी राजा का भी यही कहना है कि हम सरकार की शांति के बारे में जानना चाहते हैं |
