Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - RashifalHindu Festival List September: गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष समेत सितंबर माह में...

Hindu Festival List September: गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष समेत सितंबर माह में मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत त्योहार, देखे लिस्ट

September Vrat Tyohar List 2024: हिंदू धर्म में वैसे तो हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित माना जाता है, लेकिन हर महीने कई व्रत त्योहार भी आते हैं, जो प्रमुख माने जाते हैं। हाल ही में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े उत्सव मनाए गए। इस तरह अगस्त का पूरा महीना व्रत त्योहार से भरा था। अब जल्द ही सितंबर माह शुरू होने वाला है। ऐसे में इस महीने हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष जैसे कई बड़े प्रमुख त्योहार मनाए जाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इन त्योहारों की सही तिथि क्या है।

  • 01 सितंबर 2024, रविवार – भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी पर्यूषण पर्व प्रारंभ, मासिक शिवरात्रि
  • 02 सितंबर 2024, सोमवार – भाद्रपद अमावस्या
  • 06 सितंबर 2024, शुक्रवार – वाराह जयंती, हरतालिका तीज
  • 07 सितंबर 2024, शनिवार – गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
  • 08 सितंबर 2024, रविवार – ऋषि पंचमी
  • 09 सितंबर 2024, सोमवार – स्कंद षष्ठी
  • 10 सितंबर 2024, मंगलवार – ललिता सप्तमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन
  • 11 सितंबर 2024, बुधवार – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
  • 12 सितंबर 2024, बृहस्पतिवार – ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
  • 14 सितंबर 2024, शनिवार – एकादशी परिवर्तिनी एकादशी
  • 15 सितंबर 2024, रविवार – शुक्ल द्वादशी वामन जयंती, ओणम, भुवनेश्वरी जयंती
  • 16 सितंबर 2024, सोमवार – विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  • 17 सितंबर 2024, मंगलवार – अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  • 18 सितंबर 2024, बुधवार – पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक, भाद्रपद पूर्णिमा
  • 19 सितंबर 2024, गुरुवार – आश्विन मास प्रारंभ
  • 21 सितंबर 2024, शनिवार – विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
  • 24 सितंबर 2024, मंगलवार – कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी
  • 25 सितंबर 2024, बुधवार – अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 27 सितंबर 2024, शुक्रवार – अश्विन कृष्ण एकादशी, एकादशी श्राद्ध
  • 28 सितंबर 2024, शनिवार – अश्विन कृष्ण एकादशी इंदिरा एकादशी
  • 29 सितंबर 2024, रविवार – आश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत
  • 30 सितंबर 2024, सोमवार – अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, कलियुग
Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img